इस पोस्ट में आप जानेंगे लिफ्ट का आविष्कार किसने किया था और कब किया था ? टेक्नोलॉजी ने आज के जमाने को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। भले ही टेक्नोलॉजी से बनी कई चीजों से हमें नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन हम इनका इस्तेमाल करना बंद नहीं कर सकते हैं। हालाकि टेक्नोलॉजी के कुछ आविष्कार लोगो की सुविधा के लिए किये गए थे इन्ही में से एक लिफ्ट है। इससे कोई नुकसान तो नहीं है लेकिन इसके बिना ऊँची ऊँची बिल्डिंग पर चढ़ना मुस्किल होता है ऐसे में इसे महत्वपूर्ण खोज माना जा सकता है।
वर्तमान में एक से बढ़कर एक आसमान छूने वाली इमारतें बनाई जा रही है लेकिन जरा सोचिये अगर लिफ्ट न होती तो क्या होता। हम ज्यादा से ज्यादा 10 मंजिल पैदल चढ़ सकते है लेकिन इससे ज्यादा चढ़ना किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में किसी ऊँची इमारत को कामयाब होने में लिफ्ट का काफी योगदान होता है।
लिफ्ट का आविष्कार किसने किया था
आपको बता दे कि भले ही एलिवेटर काफी आधुनिक आविष्कार लगता हो लेकिन इसकी शुरुआत बहुत पहले ही हो चुकी थी क्योंकि किसी एक मंजिल से दूसरी मंजिल में जाने के लिए किसी चीज की जरुरत महसूस हुई थी। जब इस जरुरत को पूरा कर लिया तो इसे लिफ्ट का नाम दिया गया। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले रोमन आर्किटेक्ट ने लिफ्ट का निर्माण किया था और इसकी जानकारी उन्होंने आर्कीमिडिज को दी थी।
इसके बाद साल 1743 में फ्रांस के राजा लुइस के लिए एक लिफ्ट का निर्माण किया गया था। जिसका नाम फ्लाइंग चेयर रखा गया था। इस फ्लाइंग चेयर को राजा लुइस के महल की बालकनी में लगाया गया था जिसकी मदद से राजा को एक मंजिल से दूसरी मंजिल ले जाया जाता था।
जैसा कि आप जान गए होंगे कि लिफ्ट के आविष्कार की शुरुआत काफी समय पहले ही हो चुकी थी लेकिन लिफ्ट का आविष्कारक एलिशा ग्रेव्स ओटिस को माना जाता है क्योंकि इन्होने सर्वप्रथम साल 1852 में सेफ्टी एलिवेटर का आविष्कार किया था। E.G. Otis एक अमेरिकन इंडस्ट्रियलिस्ट थे जिन्होंने लिफ्ट से जुड़ी ओटिस एलिवेटर कंपनी बनाई थी।
भारत की बात करे तो यहाँ सबसे पहले साल 1892 में कोलकाता के राजभवन में ओटिस के बिजली लिफ्ट डिजाईन द्वारा लगाई गयी थी। सबसे खास बात यह है कि ये लिफ्ट अभी भी चल रही है हालाकि दो बार इसका आधुनिकीकरण किया जा चुका है। पहला साल 1969 में जबकि दूसरी बार साल 2010 में किया गया था।
तो अब आप जान गए होंगे कि लिफ्ट का आविष्कार किसने किया था और कब किया था एलीवेटर की जरुरत तो काफी सालों पहले ही पड़ गयी थी लेकिन साल 1852 में E.G. Otis द्वारा इसका सफल आविष्कार किया गया था। ओटिस ने अपने इस आविष्कार को लेकर एक कंपनी भी बनाई थी जिसका नाम ओटिस एलिवेटर कंपनी रखा गया था।
इन्हें भी पढ़े –
- गैस सिलिंडर की एक्सपायरी डेट कैसे पता करे
- दुनिया में कुल कितने देश है
- दुनिया की सबसे महंगी करेंसी कौनसी है