अमेरिका की जनसंख्या कितनी है 2023 USA Ki Population Kitni Hai

अमेरिका की जनसंख्या कितनी है 2023: आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं इससे पहले आपको बता दे कि अमेरिका एक विकसित देश है जिसको USA (United State Of America) यानी संयुक्त राज्य अमेरिका के नाम भी जानते है।

विश्व के सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में यह देश तीसरे स्थान पर आता है चूँकि यह एक विकसित देश है इस वजह से यहाँ आपको यहाँ आधुनिकता देखने को मिलेगी। आज आप जिस भी सोशल साईट फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप या फिर इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं वह सभी अमेरिका में ही बनाये गए हैं।

भारत की पापुलेशन के बारे में तो हम सभी को मालूम हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अमेरिका की पापुलेशन कितनी है और दुनिया में यह कितने स्थान पर आती है अगर आपको इसके बारे में कुछ पता नहीं है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको काफी जानकारी हो जाएगी।

अमेरिका की जनसंख्या कितनी है

इस देश की राजधानी वाशिंगटन डीसी है जबकि आर्थिक राजधानी न्यूयॉर्क को माना जाता है साथ ही न्यूयॉर्क इस देश का सबसे बड़ा शहर है भारत की बात करे तो भारत के लाखों लोग अमेरिका में रह रहे हैं इनमे कुछ पढ़ाई कर रहे हैं तो कुछ जॉब कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं USA Ki Population Kitni Hai उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा।

अमेरिका की जनसंख्या कितनी है

न्यू रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में अमेरिका की जनसंख्या 33,61,09,738 है USA जनसंख्या के आधार पर चाइना और भारत के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। कुछ आकड़ो की बात करे तो अमेरिका में विश्व की 4.50% आबादी रहती है।

USA देश जनसंख्या के आधार पर तीसरे स्थान पर आता है जबकि क्षेत्रफल के आधार पर विश्व में चौथे स्थान पर है इस देश का कुल क्षेत्रफल 9,833,520 वर्ग किलोमीटर है। इस तरह इस देश का जनसंख्या घनत्व मात्र 36 वर्ग किलोमीटर है इस देश 83.7% से ज्यादा लोग शहरों में रहते हैं जबकि बचे हुए 17% लोग गाँव कस्बे में रहते हैं।

अमेरिका में हिंदू जनसंख्या कितनी है

आपने अक्सर अमेरिका में रह रहे हिंदू लोगो के बारे में सुना होगा लेकिन शायद आपको इनकी आबादी पता नहीं होगी तो आपको बता दे अमेरिका में हिंदू की जनसंख्या 33 लाख के करीब है जो USA की कुल आबादी का 1 प्रतिशत है।

आने वाले समय में इसमें काफी इजाफा देखने को मिलेगा क्योंकि भारतीय हिंदू सबसे ज्यादा अमेरिका में रहने का विचार करते हैं इसके अलावा भारत के पड़ोसी देशों के हिंदू भी अमेरिका में बसे हुए हैं हालाकि अमेरिका में भारतीय हिंदू की जनसंख्या इनमें सबसे अधिक है।

आपको बता दे अमेरिका में हिंदू लोगो की स्थिति काफी अच्छी है क्योंकि इनमें ज्यादातर हिंदू पढ़े लिखे हैं और उनके पास ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है भारतीय हिंदू अमेरिका में काफी अच्छी आय के साथ रह रहे हैं इसके अलावा अपराधिक गतिविधियों में हिंदूओ का नाम न के बराबर है।

अमेरिका के शहरों की जनसंख्या

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है लेकिन अधिक आबादी न्यू यॉर्क में रहती है अमेरिका का न्यू यॉर्क शहर दुनिया का काफी लोकप्रिय शहर है चलिए अब इन टॉप शहरों की जनसंख्या की सूची देख लेते हैं।

अमेरिका के शहरों के नामशहरों की जनसंख्या
न्यूयोर्क सिटी81 लाख 75 हजार 
लॉस एंजेल्स39 लाख 72 हजार 
शिकागो27 लाख 20 हजार 
ब्रुकलिन23 लाख 
हॉस्टन22 लाख 96 हजार 
क्वींस22 लाख 72 हजार 
फिलेन्डेल्फिआ15 लाख 67 हजार 
फ़ीनिक्स15 लाख 63 हजार 
मेनहट्टन14 लाख 87 हजार 
सन अंटोनिओ14 लाख 69 हजार 
सन डिएगो13 लाख 95 हजार 
द ब्रोंक्स13 लाख 85 हजार
डलास13 लाख 
सन जोस10 लाख 27 हजार 
ऑस्टिन9 लाख 32 हजार 

अमेरिका में धर्म के अनुसार जनसंख्या

अधिकतर अमेरिकी ईसाई धर्म को मानते हैं लेकिन इनके अलावा अमेरिका में बाकी धर्म के लोग भी रहते हैं जैसे हिंदू, मुस्लिम, बोद्ध और यहूदी धर्म यहाँ ईसाई धर्म को छोड़कर सभी धर्म अल्पसंख्यक की लिस्ट में आते हैं तो चलिए धर्म के हिसाब से आबादी देख लेते हैं।

अमेरिका में मौजूद धर्मजनसंख्याकुल जनसंख्या का प्रतिशत
ईसाई धर्म 21.51 करोड़64%
नास्तिक9.74 करोड़29%
यहूदी67.22 लाख 2%
हिंदू33.61 लाख1%
इस्लाम33.61 लाख1%
बौद्ध33.61 लाख1%
खुलासा नहीं किया1 करोड़3%

अमेरिका की जनसंख्या का इतिहास

इस देश की जनसंख्या का इतिहास भी काफी चौकाने वाला है साल 1955 में इस देश की कुल जनसंख्या 17 करोड़ हुआ करती थी वहीं अब 33 करोड़ को पार कर चुकी है।

भारत और चाइना की जनसंख्या के बारे में सभी बात करते है लेकिन कुछ आकड़ो को देखे तो बीते कुछ सालों में अमेरिका की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ी है। अगर अमेरिका की आबादी इसी दर से बढ़ती रही तो आने वाले साल 2050 तक इसकी आबादी 38 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।

FAQs – अमेरिका की आबादी कितनी है

अमेरिका की जनसंख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है?

अमेरिका की जनसंख्या में वार्षिक प्रजनन दर 1.7 प्रतिशत है जबकि भारत की वार्षिक प्रजनन डर 2.2 है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं अमेरिका की आबादी भारत की जनसंख्या के आस पास की वृद्धि हो रही है।

अमेरिका में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है?

न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है इसके अलावा यह अमेरिका की आर्थिक राजधानी भी है दुनिया के टॉप सबसे लोकप्रिय शहरों में न्यूयॉर्क शहर भी शामिल है।

अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है??

कैलिफोर्निया अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है यह वहीं राज्य है जहाँ अमेरिका और दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के हेड ऑफिस हैं।

अमेरिका की राजधानी कौन सी है?

भारत में अधिकतर लोग न्यूयॉर्क को अमेरिका की राजधानी के तौर पर जानते हैं लेकिन अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है जबकि न्यूयॉर्क आर्थिक राजधानी है।

अमेरिका की कितनी जनसंख्या पढ़ी लिखी है?

अमेरिका का साक्षरता दर काफी अच्छा है यहाँ 99 प्रतिशत लोग पढ़े लिखे हैं किसी देश को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए वहां के नागरिकों का पढ़ा लिखा होना आवश्यक होता है जिसमें अमेरिका की स्थिति काफी अच्छी है।

निष्कर्ष

तो अब आप America Ki Jansankhya के बारे में जान गए होंगे विश्व में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश की बात करे तो इस लिस्ट में चाइना पहले स्थान पर आता है जिसकी जनसंख्या 145 करोड़ से ज्यादा है। इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत आता है जिसकी आबादी 141 करोड़ से ज्यादा है तीसरे स्थान पर USA है जिसकी जनसंख्या 33 करोड़ है।

तो उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा अगर आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे शेयर अवश्य करें ताकि दूसरे लोग भी इस तरह की जानकारी से अवगत रहें।

ये भी पढ़े

इस आर्टिकल को शेयर करें

NetHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

Leave a Comment