ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या कितनी है 2023 Australia Ki Population Kitni Hai

ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या कितनी है 2023: शायद नहीं पता होगा क्योंकि यह एक ऐसा देश है जो की भारतीय न्यूज़ चैनलों में अक्सर ही आता है और जहां तक बात करे इसकी आबादी की तो बहुत कम भारतीय लोगो को इसकी आबादी के बारे में पता है। ऑस्ट्रेलिया भारतीय न्यूज़ अख़बारों में तभी आता है जब टीम इंडिया और ऑस्टेलिया के बीच कोई क्रिकेट मैच होता है।

इस दौरान आप सभी न्यूज़ चैनल में इस देश की खबर देख सकते है। ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जो एक पूरे महाद्वीप में बसा हुआ है। जहां तक बात करे छेत्रफल की द्रष्टि से दुनिया के सबसे बड़े देशों के बारे में तो इस लिस्ट में यह देश रूस पहले स्थान पर आता है। वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया छठें स्थान पर आता है।

अगर आपको भी ऑस्ट्रेलिया के बारे में जानना है तो आपको ऑस्ट्रेलिया की आबादी कितनी है इसके बारे में भी जानना आवश्यक है किसी देश के बारे में डिटेल्स से जानकारी प्राप्त करने के लिए वहां की आबादी भी जानना आवश्यक है इससे पता चलता है कि वहां के लोग किस तरह से अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या कितनी है

अब यह देश दुनिया के टॉप 10 सबसे बड़े देशों में मौजूद है तो ऐसे में आपको लगता होगा कि इसकी जनसंख्या भी काफी होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। तो चलिए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया की पापुलेशन कितनी है उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आयेगा।

ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या कितनी है

वर्तमान समय 2023 में ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 26,237,413 (2 करोड़ 62 लाख) है। अब भारत से इसकी तुलना करे तो भारत के किसी शहर के बराबर इसकी आबादी है। इसके अलावा भारत में प्रति दिन ट्रेन से जितने लोग सफर करते हैं उतनी ऑस्ट्रेलिया की कुल पॉपुलेशन है। इसके इतिहास को देखा जाए तो भारत की तरह यहाँ भी अंग्रेजों का शासन हुआ करता था।

ऐसा माना जाता है कि 17वी शताब्दी से लेकर 19वी शताब्दी तक यहाँ अंग्रेजों ने शासन किया था। 17वी शताब्दी में अंग्रेजों ने यहाँ के मूल निवासियों पर काबू पाकर कब्जा जमा लिया। शुरुआत में अंग्रेज अपने मूल देश इंग्लैंड के अधीन ही शासन करते रहे लेकिन बाद में यहाँ के शासकों ने इंग्लैंड से अलग होकर अपना एक स्वतंत्र देश बना लिया।

ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या बीते 10 साल में

सालऑस्ट्रेलिया की जनसंख्यावृद्धि दर
202326,238,7450.99%
202226,177,4130.99%
202125,921,0890.98%
202025,670,0511.23%
201925,357,1701.51%
201824,979,2301.58%
201724,590,3341.63%
201624,195,7011.58%
201523,820,2361.49%
201423,469,5791.55%
201323,111,7821.68%
201222,729,2691.66%

ऑस्ट्रेलिया की आबादी

बता दे कि अब ऑस्ट्रेलिया विकसित देशों की श्रेणी में आता है। और इसका श्रेय अंग्रेजों के वंशजों को जाता है चुकीं ऑस्ट्रेलिया की इतनी आबादी नहीं है जो कि दूसरे देशों को व्यापार में टक्कर दे सके। फिर भी यहां के लोगो ने अपने मेहनत के दम पर इस देश को विकसित बनाया है।

अब दुनिया के कोने कोने से लोग ऑस्ट्रेलिया में बसना चाहते है। भारत के भी करीब 4 से पांच लाख लोग इस देश में बसे हुए हैं। यहां रोजी यानी नौकरी की चिंता नहीं रहती है क्योंकि जनसंख्या के हिसाब से संसाधन ज्यादा है। आपको बता दे कि यह देश रहने के हिसाब से काफी बढ़िया है क्योंकि यहाँ जीवन स्तर, सेहत, शिक्षा और आर्थिक स्थिति काफी अच्छी है।

चूँकि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश हैं जो की एक पूरे महाद्वीप में बसा हुआ है। ऐसे में यहाँ समुद्री बीच की संख्या 10 हजार से भी अधिक है यदि आप एक दिन में एक बीच को घूमने जाते है तो पूरे बीच को घूमने में आपको 27 साल लग जायेंगे।

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू आबादी कितनी है

वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में हिंदू जनसंख्या 684002 है जो हालही के प्राप्त आकड़ों से पता चला है ऑस्ट्रेलिया में हिंदू आबादी काफी तेजी से बढ़ रही है हालही में ऑस्ट्रेलिया में जनसंख्या की अधिकारिक जनगणना की गयी जिसमें कई नए आकड़े प्राप्त हुए।

जनगणना के अनुसार साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया में हिंदू की जनसंख्या 4,40,300 थी जो 2022 में 6,84,002 हो गई है। इसमें 2,43,702 की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़े

ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम आबादी कितनी है

ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम आबादी 813,392 हो गयी है जो ईसाई के बाद दूसरी सबसे बड़ी धार्मिक आबादी है 2016 में मुस्लिम आबादी 6,04,240 थी, जो 2022 में बढ़कर 813,392 हो गई। हालाकि वार्षिक वृद्धिदर देखे तो यह हिंदू जनसंख्या से कम है।

करीब 50 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगो की आबादी 90 प्रतिशत थी लेकिन वर्तमान में यह 44 प्रतिशत हो गयी है इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में नास्तिक लोगो की जनसंख्या बढ़कर 39 फीसदी हो गयी है।

FAQs – Australia Ki Population Kitni Hai

ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या में कितने प्रतिशत हिंदू हैं?

ऑस्ट्रेलिया में अधिकतर हिंदू भारत से जाकर बसे हैं और ऑस्ट्रेलिया में इनकी अच्छी खासी आबादी है वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में 2.7 फीसदी हिंदू हैं।

ऑस्ट्रेलिया में कितने फीसदी मुस्लिम हैं?

हालाकि आज भी बहुत से लोग जानते हैं ऑस्ट्रेलिया में ईसाई सबसे ज्यादा है और यह हकीकत भी है लेकिन दूसरा ज्यादा आबादी वाला धर्म मुस्लिम है वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में 3.2 फीसदी मुस्लिम हैं।

ऑस्ट्रेलिया में मूलनिवासी की जनसंख्या कितनी है?

ऑस्ट्रेलिया में अधिकतर लोग अंग्रेजों के समय में बाहर के देशों से आकर ऑस्ट्रेलिया में जाकर बस गए थे इनमें इंग्लैंड के लोग सबसे ज्यादा है वहीं यहाँ के मूल निवासियों की बात करें तो इनकी जनसंख्या 8,12,728 हो गयी है।

ऑस्ट्रेलिया की 10 साल पहले कितनी आबादी थी?

आज से 10 साल पहले ऑस्ट्रेलिया की आबादी देखें तो उस समय इस देश की जनसंख्या 22,729,269 थी।

ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या में कितने फीसदी पढ़े लिखे लोग हैं?

ऑस्ट्रेलिया का एजुकेशन सिस्टम काफी अच्छा है यहां की जनसंख्या में 92 फीसदी लोग पढ़े लिखे हैं।

निष्कर्ष

तो अब आप ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बारे में जान गए होंगे इस देश से जुड़ा एक Fact ये भी है कि यहां दुनिया का सबसे बड़ा नेशनल हाईवे है जिसकी लंबाई 14,500 किलोमीटर है। यह हाईवे पूरे देश को घेरे हुए है और लगभग देश के सभी समुद्री तटों से होकर गुजरता है।

उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी अगर जानकारी पसंद आये तो इसे शेयर जरुर करे। जल्द ही मिलेंगे किसी नए टॉपिक के साथ।

इस आर्टिकल को शेयर करें

NetHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

Leave a Comment