दुनिया में कुल कितने महासागर है उनके नाम जानिये

आज आप जानेंगे कि दुनिया में कुल कितने महासागर है और उनके नाम क्या है ? हम सभी जानते है कि खारे पानी के विशाल छेत्र को महासागर कहा जाता है। इसके साथ ही महासागर यानी ओसियन विश्व के सात महाद्वीप को आपस में भी जोड़ते हैं। इस तरह ओसियन पृथ्वी के ज्यादातर भाग में फैले हुए हैं। पृथ्वी के 70 प्रतिशत भाग पर जल है जबकि बचे 30 प्रतिशत पर भू भाग है। महासागरों की कोई निश्चित सीमा नहीं होती जहां तक यह फैले होते हैं वहीं तक इनकी सीमा होती है। एक अनुमान के मुताबिक पृथ्वी का 36.1 करोड़ किलोमीटर भाग जल से भरा हुआ है।

दुनिया में कुल कितने महासागर है

बता दे कि पृथ्वी पर मौजूद जलीय भाग को सागर और महासागर में बांटा गया है। सागर की संख्या तो काफी अधिक है लेकिन यहाँ हम महासागरों की संख्या और उनके नाम बताने जा रहे हैं क्योंकि महासागर ऐसी चीज है जिसने पृथ्वी के ज्यादातर भाग को कवर कर रखा है। इन महासागरों से काफी देशों की सीमा जुड़ी है।

दुनिया में कुल कितने महासागर है

पृथ्वी पर कुल पांच महासागर है जिनमे सबसे बड़ा प्रशांत यानी Pacific Ocean है। यह इतना बड़ा है कि अटलांटिक महासागर जैसे दो ओसियन इसमें समा सकते हैं। पेसिफिक ओसियन विश्व का सबसे गहरा और बड़ा महासागर माना जाता है। यह विश्व के दो बड़े महाद्वीप अमेरिका और एशिया को अलग करता है तो चलिए आपको महासागर के नाम की लिस्ट बताते हैं।

  1. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
  2. अंध महासागर (Atlantic Ocean)
  3. हिन्द महासागर (Indian Ocean)
  4. दक्षिणध्रुवीय महासागर (Antarctic Ocean)
  5. उत्तरध्रुवीय महासागर (Arctic Ocean)

5 महासागर के नाम और जानकारी

हिन्द महासागर एक मात्र ऐसा ओसियन है जिसका नाम किसी देश के नाम के ऊपर रखा गया है। यह भारत के दक्षिण में मौजूद है चलिए आपको ऐसी ही रोचक जानकारी बताते हैं।

1. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह थोड़ा शांत ओसियन है। इस महासागर का क्षेत्रफल 185,200,000 वर्ग किलोमीटर है। जोकि अटलांटिक महासागर का दुगना है साथ ही यह सबसे गहरा और बड़ा ओसियन है। यह एशिया और अमेरिका महाद्वीप को अलग करता है।

2. अंध महासागर (Atlantic Ocean)

यह विस्तार और छेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा ओसियन है जिसे अटलांटिक महासागर के नाम से जाना जाता है। 106,400,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। इसकी सीमा पश्चिम में अमेरिका और पूर्व में अफ्रीका और यूरोप से लगती है।

3. हिन्द महासागर (Indian Ocean)

इंडियन ओसियन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है जो लगभग 73,556,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है। दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया द्वारा इसे प्रशांत महासागर से अलग किया जाता है। इसकी सीमा अफ्रीका और एशिया से मिलती है। हिन्द महासागर एक प्रमुख समुद्री मार्ग है जो अमेरिका और यूरोप के साथ अफ्रीका, मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया को जोड़ता है।

4. दक्षिणध्रुवीय महासागर (Antarctic Ocean)

यह पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव में स्थित है यह महासागर सम्पूर्ण अंटार्टिका महाद्वीप को घेरे हुए है इसलिए इसे अंटार्कटिक ओसियन नाम दिया गया है। यह लगभग 20,327,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर है।

5. उत्तरध्रुवीय महासागर (Arctic Ocean)

आर्कटिक महासागर दुनिया के सभी महासागरों में सबसे छोटा और उथला है। यह लगभग 13,986,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है यह लगभग पूरे रूस देश का आकार है रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है। आर्कटिक महासागर ज्यादातर आर्कटिक सर्कल में स्थित है। आर्टिक महासागर यूरेशियन और उत्तरी अमेरिकी महाद्वीपों से घिरा हुआ है।

दुनिया में कुल कितने महासागर है अब आप जान गए होंगे। इनमे प्रशांत ओसियन सबसे बड़ा है जबकि आर्कटिक सबसे छोटा ओसियन है। इन सभी की सीमा आपस में मिलती ही साथ ही यह विश्व के साथ महाद्वीप को भी अलग करते हैं। सभी सागर और महासागर हमारे लिए मूल्यवान है लेकिन अंधाधुंध तरक्की कही न कहीं प्रदूषण करके इन्हें नुकसान पहुंचा रही है। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।

इन्हें भी पढ़े –

इस आर्टिकल को शेयर करें

NetHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 thought on “दुनिया में कुल कितने महासागर है उनके नाम जानिये”

Leave a Comment