भारत का सबसे बड़ा शहर कौनसा है यहां जानिए

आज हम आपको भारत का सबसे बड़ा शहर कौनसा है इसके बारे में बताने जा रहे हैं. इंडिया में आज भी बहुत से लोग जिनको शहरों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. लोग नहीं जानते कि इंडिया के सबसे बड़े शहरों में पहला स्थान पर कौन सा सिटी है. हालाकि देश में छोटे शहर बहुत अधिक है हर राज्य में आपको छोटे शहर देखने को मिल जायेंगे लेकिन जब बात सबसे बड़े शहर की होती है तो कई लोग असमंजस में पढ़ जाते हैं. अगर आप भी इस बारे ज्यादा नहीं जानते तो आज आपको भी पता चल जायेगा. तो चलिए जानते हैं.

bharat ka sabse bada shahar konsa hai
bharat ka sabse bada shahar konsa hai

भारत का सबसे बड़ा शहर कौनसा है

आपको बता दे कि जनसंख्या की द्रष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर मुंबई है. इस शहर को सपनों की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि इस शहर में हजारों लाखों लोग अपने सपने पूरे करने जाते हैं. मुंबई की जनसंख्या 1 करोड़ 24 लाख से अधिक है जो इसे इंडिया का सबसे बड़ा सिटी बनाती है. भारत के पश्चमी तट पर बसा मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड के ज्यादातर फिल्म स्टूडियो मुंबई में ही स्थित है.

इस शहर को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है क्योंकि यह भारत की जीडीपी में 5% का योगदान करता है. इतना ही नहीं मुंबई दुनिया के 10 सबसे बड़े वाणिज्यिक केंद्र में से एक है. इसके अलावा मुंबई का बंदरगाह इंडिया का सबसे बड़ा सामुद्रिक बंदरगाह है. मुम्बई को भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है क्योंकि यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका जैसे पश्चमी देशों से आने वाले लोग सबसे पहले मुंबई आते हैं.

इन सबके अलावा मुंबई को भारत का सबसे अमीर शहर भी माना जाता है क्योंकि इस शहर में देश के सबसे ज्यादा अमीर लोग अधिक संख्या में रहते हैं इनमे बिजनेसमैन और बॉलीवुड स्टार में शामिल हैं. इंडिया का पहला रेलवे स्टेशन भी मुंबई में स्थित है जिसकी स्थापना साल 1853 में की गयी थी. इसी स्थान पर भारत की पहली रेल 16 अप्रेल 1853 को चलाई गयी थी.

भारत का सबसे बड़ा शहर कौनसा है अब आप जान गए होंगे. यदि क्षेत्रफल की द्रष्टि से देखा जाये दिल्ली इंडिया के सबसे बड़े शहरों में पहले स्थान पर आता है क्योंकि इसका क्षेत्रफल 1484 वर्ग किलोमीटर है. यह सिटी देश की राजधानी भी है. ऐसा माना जाता है कि साल 2030 के बाद दिल्ली आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा शहर होगा.

इस आर्टिकल को शेयर करें

NetHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 thought on “भारत का सबसे बड़ा शहर कौनसा है यहां जानिए”

Leave a Comment