भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी कौन कौन से है आज हम आपको इसी विषय के बारे में बताने जा रहे हैं आज भी बहुत से लोग हैं जिन्हें इंडिया के केंद्र शासित प्रदेश के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है. जब भारत आजाद हुआ था तब राज्यों की संख्या इतनी नहीं थी लेकिन जरुरत के हिसाब से भारत में कई अलग अलग राज्य बनाये गए हैं. आज के समय यानी वर्तमान की बात करे तो भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश है. ये तो आप जानते ही होंगे कि राज्य का शासन राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा चलाया जाता है लेकिन आपके मन में सवाल होगा कि केंद्र शासित प्रदेश का शासन किसके द्वारा चलाया जाता है तो आपको बता दे कि इन प्रदेशों में केंद्र द्वारा नियुक्त किये गए उपराज्यपाल या प्रशासक द्वारा शासन चलाया जाता है.

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी
bharat ke kendra shasit pradesh kaun kaun se hai

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

बात करे 3 प्रदेशों की जैसे दिल्ली, पुदुच्चेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तो यहां उपराज्यपाल द्वारा शासन चलाया जाता है जबकि चंडीगढ़, दमन और दीव, लक्षद्वीप और दादरा और नगर हवेली में प्रशासक द्वारा शासन चलता है. तो चलिए इन प्रदेशों को थोड़ी ज्यादा जानकारी के साथ जानते हैं.

1. दिल्ली

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

दिल्ली भारत की राजधानी है चूँकि इस शहर में देश में प्रधानमंत्री भी रहते हैं इसलिए सभी बड़े फैसले दिल्ली में ही लिए जाते हैं. यह एक शहर होने के बावजूद इसके अपने मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद और उच्च न्यायालय है. दिल्ली को साल 1991 में अर्द्धराज्य का दर्जा दिया गया था.

2. चंडीगढ़

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

यह भी दिल्ली की तरह ही शहर है लेकिन यह एक शहर होते हुए भी दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है. 1 नवम्बर 1966 को चंडीगढ़ को क़ानूनी तौर पर एक केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था.

3. दादरा और नागर हवेली

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

भारत का यह हिस्सा कई सालों तक मराठाओं और पुर्तगालियों के कब्जे में रहा था. इसकी राजधानी सिलवासा है. इसे 11 अगस्त 1961 को भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल किया गया था.

4. अंडमान निकोबार द्वीप समूह

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

यह भारत से दूर समुद्र के बीच स्थित आइलैंड है. यहां जारवा नाम की जनजाति रहती है जिससे छेड़छाड़ करना क़ानूनी अपराध है. इसे 1 नवम्बर 1956 को भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल किया गया था. इस प्रदेश की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है.

5. लक्षद्वीप

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

यह भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह की तरह एक आइलैंड है जो भारत से दूर स्थित है इसके अलावा यहाँ की संस्कृति भारत की दूसरी संस्कृति से बिल्कुल अलग है इस वजह से इसे भारत का राज्य नहीं बनाया गया. इसकी स्थापना 1 नवम्बर 1956 को की गयी थी. इस प्रदेश की राजधानी कावारत्ती है.

6. दमन और दीव

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

इस प्रदेश को भारत की आजादी के कई सालों बाद भारत में मिलाया गया था क्योंकि यह प्रदेश पुर्तगालियों के कब्जे में था इसे साल 1961 में पुर्तगालियों के कब्जे से आजाद कराया गया था तथा 30 मई 1987 को इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था. इसकी राजधानी दमन है.

7. पुदुच्चेरी

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

यह भारत का ऐसा प्रदेश है जो करीब 300 सालों तक फ्रांस के कब्जे में रहा था. इसकी राजधानी पुदुच्चेरी है जो इसका सबसे बड़ा शहर है. इसे 1 नवम्बर 1954 को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था.

तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी कौन कौन से है. यहां हमने आपको इंडिया के केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में बताया है. अगर आप भारतीय नागरिक तो आपको इस तरह जनरल नॉलेज पता होना चाहिए. इस तरह की जानकारी जनरल नॉलेज बढ़ाने में मदद करती हैं.

ये भी पढ़े –

इस आर्टिकल को शेयर करें

NetHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

Leave a Comment