सूर्य लाल क्यों दिखाई देता है सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जब भी हम सूरज को सुबह या शाम के समय देखते है तो वह हमें लाल दिखता है ऐसा क्यों है आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताने जा रहे हैं। हालाकि जैसे जैसे दिन चढ़ता है सूरज का रंग सफेद होने लगता है लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूरज का रंग वापस से लाल हो जाता है। प्रकृति में कई ऐसी चीजे है जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है उन्हीं में से एक सूरज है।
आपको बता दे कि सूर्य से आने वाली किरणों में सातों रंग बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल होते है लेकिन सुबह और शाम के समय इनमें लाल रंग को छोड़कर सभी रंगों का प्रकीर्णन सबसे ज्यादा होता है। अगर आपने स्कूल में विज्ञान को अच्छे से पढ़ा है तो यह आपको जल्दी समझ में आ रहा होगा।
अगर आपको समझ में नहीं आये तो इस आर्टिकल को अच्छे से पढ़े इसमें हमने बिल्कुल आसान तरीके से समझाने की कोशिश की है उम्मीद करते हैं आप समझ पाएंगे तो सबसे पहले सूरज के बारे में बात करते हैं सूर्य भी एक तारा है जो हमारे सबसे करीब है सूर्य के बिना जीवन की कल्पना करना थोड़ा मुस्किल है क्योंकि सूर्य से काफी हद तक जीवन चक्र चलता है।
सूरज भी हमारे लिए खतरनाक साबित होता अगर हमारी पृथ्वी पर ओजोन परत नहीं होती एक तरह से ओजोन परत सूर्य की किरणों को फिल्टर करके धरती तक पहुँचाती है तो चलिए अब आज के टॉपिक की तरफ बढ़ते है और जानते हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के समय Surya Lal Kyon Dikhai Deta Hai उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आएगा और आप इसे शेयर अवश्य करेंगे।
सूर्य लाल क्यों दिखाई देता है
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य लाल दिखाई देता है क्योंकि यह लाल रंग के प्रकीर्णन के कारण होता है चलिए अब इसे विस्तार से समझते हैं सुबह और शाम के समय सूरज के लाल होने का कारण भी सात रंगों से जुड़ा हुआ है दरअसल दोपहर के समय ये सातों रंगों की किरणे सीधे धरती पर पढ़ती हैं लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इन किरणों को दोगुनी दूरी तय करनी पढ़ती है।
इस दूरी को तय करने के दौरान सात रंगों से बनी इन किरणों में ज्यादातर रंगों का बिखराव हो जाता है। जबकि लाल रंग की किरणों का बहुत कम बिखराव होता है।
ये भी पढ़े – ऑनलाइन गाड़ी की RC ट्रांसफर कैसे करें
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लाल रंग की वेवलेंथ ज्यादा होती है इसकी वजह से उसका वायुमंडल में बिखराव या प्रकीर्णन सबसे कम होता है. सूरज को देखने पर लाल रंग सीधे हमारी आँखों तक पहुँचता है। इसलिए सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूरज लाल रंग का दिखाई देता है।
FAQ सूर्य के लाल दिखने से संबंधित
सूर्य का असली रंग क्या है?
विज्ञान की माने तो किसी वस्तु का कोई रंग नहीं होता है अगर किसी चीज में हमे कोई कलर दिखता है तो यह प्रकाश में हो रहे रंगों के प्रकीर्णन से होता है पृथ्वी से देखने पर सूर्य लाल, पीला और केसरिया दिखाई देता है लेकिन अंतरिक्ष से देखने पर यह सफेद दिखाई देता है।
सूर्य रात में दिखाई क्यों नहीं देता है?
अगर आपने विज्ञान को पढ़ा है तो आपको अच्छी तरह से पता होगा सूर्य रात में कहाँ जाता है जिन लोगो को नहीं पता है उन्हें बता दे कि सूरज रात या दिन में कहीं नहीं जाता है वह एक ही जगह होता है लेकिन हमारी पृथ्वी एक जगह नहीं होती है यह अपनी धुरी पर घूमते हुए सूर्य का चक्कर लगाती है इस वजह से रात में सूरज पृथ्वी के पीछे होता है जो हमें दिखाई नहीं देता है।
सूर्य की रौशनी में कितने रंग होते हैं?
सूर्य का कोई रंग नहीं होता लेकिन इसके प्रकाश में सात रंग होते हैं जैसे बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल जब इन सभी रंगों को मिलाया जाता है तो केवल सफेद रंग ही प्राप्त होता है।
सूर्य कौन से देशों में दिखाई नहीं देता है?
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन दुनिया में ऐसे देश भी जहाँ महीनों सूर्य के दर्शन नहीं होते हैं जैसे नोर्वे, आइसलैंड, कनाडा, अलास्का और फिनलैंड इन सभी देशों में एक चीज आम है यहाँ का तापमान काफी ठंडा है।
सूर्य की उम्र कितनी है?
जिस तरह पृथ्वी में मौजूद सभी जीवों की उम्र होती है उसी तरह सूरज की भी एक उम्र है हालाकि यह कोई जीव नहीं है लेकिन विज्ञान के मुताबिक एक समय बाद यह पृथ्वी और सूर्य सभी खत्म हो जायेंगे विज्ञान के मुताबिक सूर्य की उम्र 4.603 बिलियन साल है।
Conclusion
अब आप जान गए होंगे सूर्य लाल क्यों दिखाई देता है इसे आसान भाषा में जाने तो दोपहर के समय सूरज की किरणे सीधे पृथ्वी पर पड़ती है इसलिए यह सफेद दिखाई देता है जबकि सुबह और शाम के समय इन किरणों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती है जिसके कारण वायुमंडल में इनका बिखराव हो जाता है। हालाकि लाल रंग की वेवलेंथ ज्यादा होने की वजह से इसका बहुत कम बिखराव होता है इस वजह से दूसरे रंगों की तुलना में लाल रंग अधिक दिखाई पड़ता है यहीं वजह है कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य लाल रंग का दिखाई देता है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे शेयर अवश्य करें।