इस पोस्ट में हम आपको सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है इसके बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप अपनी बॉडी बनाना चाहते है तो आपको प्रोटीन की जरुरत पड़ेगी क्योंकि प्रोटीन शरीर के निर्माण के सबसे अच्छा जरिया माना जाता है। ज्यादातर बॉडीबिल्डर बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन लेने की सलाह देते है। लेकिन यहाँ सवाल आता है कि आखिर सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें पाया जाता है अच्छी सेहत के लिए कई पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। जैसे विटामिन, वसा और कार्बोहाइड्रेट आदि इनमें एक स्वाश्थ्य शरीर के लिए प्रोटीन का भी काफी योगदान होता है।
जैसा कि हम सभी जानते है कि नॉनवेज में अंडा, मछली और मॉस प्रोटीन के काफी अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। अगर आप नॉनवेज खाते है तो आपके लिए बॉडी बनाना काफी आसान हो जाता है क्योंकि नॉनवेज में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। लेकिन बहुत से लोग है जो शाकाहारी होते है। ऐसे में उनके लिए प्रोटीन लेना आसान नहीं होता है लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी है तो इन खाद्य पदार्थों से अपने प्रोटीन की जरुरत को पूरा कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है
1. नॉनवेज – आपको बता दे कि सबसे ज्यादा प्रोटीन अंडा, मछली और मांस में पाया जाता है यदि आप नॉनवेज खाते है तो आपके लिए प्रोटीन लेना काफी आसान हो जाता है। आप बहुत कम समय में अच्छी सेहत बना सकते हैं।
2. सोयाबीन –100 ग्राम सोयाबीन चंक्स में करीब 50 ग्राम प्रोटीन होता है।
3. दूध – इस खाद्य पदार्थ में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। एक लीटर दूध में करीब 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
4. दही – यह दूध से बनता है इसलिए इसमें भी काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। 100 ग्राम दही में करीब 11 ग्राम प्रोटीन होता है।
5. पनीर – 100 ग्राम पनीर में करीब 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
6. दाल – यह खाद्य पदार्थ अक्सर सभी घरों की किचन में मिल जाता है। दालों में सबसे ज्यादा प्रोटीन मूंग की दाल में होता है। 100 ग्राम मूंग की दाल में करीब 24 ग्राम प्रोटीन होता है।
7. बादाम – इसे अक्सर लोग दिमाग तेज करने के लिए खाते हैं लेकिन आपको बता दे कि इसमें भी काफी मात्रा में प्रोटीन होता होता है। 100 ग्राम बादाम में 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
8. काजू – 100 ग्राम काजू में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह वजन बढ़ाने में काफी मदद करता है।
9. चना – इसमें प्रोटीन के अलावा फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम चने में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
10. मूंगफली – 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
तो अब आप जान गए होंगे कि सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है यहाँ हमने आपको प्रोटीन के टॉप 10 सबसे अच्छे स्त्रोत बताये हैं। इनमें से आप अपनी सुविधा के अनुसार प्रोटीन प्राप्त कर सकते है। वैसे आपको बता दे कि ज्यादा प्रोटीन लेना सेहत के लिए हानिकारक भी साबित होता है। ऐसे में आपको अपनी उम्र के हिसाब से कितना प्रोटीन लेना चाहिए इसकी जानकारी आप अपने डॉक्टर से पता कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े –