NDA और UPA क्या है हिंदी में जाने What is NDA and UPA in Hindi

आज के इस पोस्ट में हम आपको NDA और UPA क्या है Hindi में इनका क्या मतलब होता है। इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आपने अक्सर किसी न्यूज़ पेपर या टीवी चैनल में NDA और UPA सरकार का नाम जरुर सुना होगा। तो आप भी जानना चाहते होंगे What is NDA and UPA in hindi ? जहां तक बात करे देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ऐसी दो पार्टी है जिनके बारे में लगभग सभी लोग जानते है। इस समय केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और विरोधी पार्टी का दर्जा कांग्रेस को मिला हुआ है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी हैं।

nda aur upa kya hai

जब भी टीवी अख़बार में राजनैतिक बात आती है तो NDA और UPA का नाम जरुर आता है। आज भी बहुत से लोग है जिनको इन दोनों के बारे में पता नहीं है लोग नहीं जानते कि UPA और NDA का मतलब क्या होता है। जहां तक लोगो को पता है कि NDA और UPA कोई राजनैतिक पार्टी नहीं है फिर भी चुनाव में या किसी राजनीतिक बात में एनडीए और यूपीए का नाम लिया जाता है। तो नीचे आप इन दोनों के बारे में जान सकते हैं।

NDA और UPA क्या है

आपको बता दे कि NDA और UPA दोनों अलग अलग गठबंधन है जो अनेक पार्टियों से मिलकर बने हैं। NDA का Full Form National Democratic Alliance है। जबकि UPA का Full Form United Progressive Alliance होता है। NDA की मुख्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जो एनडीए का नेतृत्व करती है। वहीं दूसरी तरफ यूपीए का नेतृत्व राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी करती है। यह दोनों गठबंधन पूरे देश में चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन केंद्र में सरकार बनाने के लिए इन्हें राज्य की छेत्रीय पार्टियों का सहारा लेना पड़ता है।

NDA (National Democratic Alliance)

साल 1998 में अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा NDA का गठन किया गया था। इस गठन में कई पार्टियों को मिलाकर गठबंधन बनाया गया था। इसी गठबंधन के बाद साल 1998 में NDA की सरकार आयी थी हालाकि इसके के साल बाद आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने अपना समर्थन वापस ले लिया था। जिसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार को अल्पमत होने के कारण अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

nda aur upa kya hai

साल 1999 में भाजपा सरकार ने कई छोटे छोटे दलों को शामिल किया और इसके जरिये भाजपा को फिर से सरकार बनाने का मौका मिला गया था। शुरुआत में NDA में कुल 13 पार्टी शामिल थी। वर्तमान में NDA में शामिल पार्टी सदस्यों के नाम नीचे दिए गए हैं।

  • भारतीय जनता पार्टी
  • शिवसेना
  • तेलुगु देशम पार्टी साइकिल
  • लोक जनशक्ति पार्टी
  • शिरोमणि अकाली दल
  • जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
  • राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
  • जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस
  • देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम
  • नार्थ-ईस्ट रीजनल पोलिटिकल फ्रंट
  • पुथिया नीधि काची
  • बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच
  • मणिपुर पीपुल्स पार्टी
  • महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी
  • यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट
  • राष्ट्रीय समाज पक्ष
  • रेवोलुशनरी सोशलिस्ट पार्टी (बोल्शेविक)
  • शिव संग्राम
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)
  • इण्डिया जननायगा काच्ची
  • ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन
  • कामतापुर पीपुल्स पार्टी
  • केरल कांग्रेस (थॉमस)
  • केरल कांग्रेस (नेशनलिस्ट)
  • कोंगुनाडु मक्कल देसिया कच्ची
  • गोरखा जनमुक्ति मोर्चा
  • गोवा विकास पार्टी
  • जन सेना पार्टी
  • अपना दल
  • नागा पीपुल्स फ्रंट
  • ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस
  • नेशनल पीपुल्स पार्टी
  • पाट्टाली मक्कल कॉची
  • स्वाभिमानी पक्ष
  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया

UPA (United Progressive Alliance)

nda aur upa kya hai

साल 2004 के चुनाव में केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को पर्याप्त बहुमत नहीं मिला था। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कई अनेक पार्टियों को मिलाकर एक गठबंधन किया जिसका नाम UPA रखा गया था। इस गठबंधन से कांग्रेस ने साल 2004 में केंद्र में सरकार बनाई थी। आपको बता दे कि इस गठबंधन से कांग्रेस को सरकार बनाने में दो बार कामयाबी मिली है। वर्तमान समय में UPA के अध्यक्ष राहुल गाँधी हैं। UPA में शामिल पार्टी सदस्यों के नाम नीचे दिए गए हैं।

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
  • राष्ट्रीय जनता दल
  • द्रविड़ मुनेत्र कझागम
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • जनता दल (सेक्युलर)
  • केरल कांग्रेस (एम)
  • राष्ट्रीय लोक दल
  • क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी
  • कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (जॉन)
  • केरल कांग्रेस (जैकब)
  • भारत की शांति पार्टी
  • महान दल

तो अब आप जान गए होंगे कि NDA और UPA क्या है in Hindi में इसे सरल शब्दों में जाना जाए तो एनडीए और यूपीए भारत के दो प्रमुख राजनीतिक गठबंधन हैं। बहुत से लोग UPA को सबसे पुराना गठबंधन के तौर पर देखते है क्योंकि इसकी स्थापना भारत की सबसे पुरानी पार्टी ने की थी लेकिन ऐसा नहीं है। एक तरफ एनडीए की स्थापना साल 1998 में हुई थी। वहीं यूपीए की स्थापना साल 2004 में की गयी थी। इस तरह NDA सबसे पुराना गठबंधन है। NDA की प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जबकि UPA की प्रमुख पार्टी कांग्रेस है और दोनों पार्टी अपने अपने गठबंधन का नेतृत्व करती हैं।

इन्हें भी पढ़िए –

 

इस आर्टिकल को शेयर करें

NetHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

Leave a Comment