Idea Sim का Number कैसे निकाले USSD Code आज के समय सिम सस्ती होने की वजह से लोग नई नई सिम खरीदते रहते है। इसके साथ उनका नंबर भी बदलता रहता है। कई बार एक से अधिक सिम होने की वजह से हम Sim का Number भूल जाते हैं। अगर ऐसी स्थिति में कहीं मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ जाए तो समस्या खड़ी हो जाती है। हालाकि सिम का नंबर पता करने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप किसी दूसरे मोबाइल में कॉल करे। इससे आपको बहुत आसानी से अपना नंबर पता चल जायेगा लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है कि आप नंबर पता करने के लिए किसी दूसरे फोन पर कॉल करे। हर स्थिति में ऐसा संभव नहीं है।
ज्यादातर टेलिकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को अच्छी सर्विस देने के लिए USSD Code जारी किये हुए हैं। जहां तक Idea की बात करे तो इसमें भी आपको काफी अच्छी सर्विस देखने को मिलती है। Idea देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जिसके देशभर में करोड़ों यूजर हैं तो Idea Sim का Number कैसे पता करे आपको इसके बारे में बताते हैं। इससे पहले आपको बता दे कि यदि आपके पास दो मोबाइल है तो आप बड़ी आसानी से अपनी Sim का नंबर पता कर सकते हैं लेकिन एक ही मोबाइल तो आपको USSD Code की सहायता लेनी होगी।
Idea Sim का Number कैसे निकाले
किसी भी सिम का नंबर पता करने के दो मुख्य तरीके हैं पहला जिसमे आप किसी दूसरे फोन पर कॉल कर सकते हैं लेकिन अब यह तभी काम करेगा जब आपके मोबाइल और सामने वाले व्यक्ति के मोबाइल में बैलेंस मौजूद रहेगा। अगर आपके फ़ोन में बैलेंस नहीं है तो नंबर पता करने के लिए आप USSD Code की सहायता ले सकते हैं।
USSD Code का प्रयोग बैलेंस पता करने से लेकर अच्छे ऑफर जानने के लिए भी किया जाता है। अब तो लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियों ने नंबर पता करने के लिए Code जारी किये हुए हैं। इनमें Idea कंपनी भी शामिल है हालाकि यह Code अलग अलग राज्यों में अलग अलग तरह से काम करते है। इसलिए यहां हम आपको Idea का नंबर पता करने वाला USSD Code बताने जा रहे हैं। Idea Sim का Number पता करने वाले USSD Code निम्नलिखित हैं।
- *131*1#
- *121*4*6*2#
- *1#
- *100#
- *789#
- *147*8*2#
- *147*1*3#
- *147*2*4#
- *131#
- *125*9#
- *616*6#
- *125*9#
- *147#
ऊपर बताये गए नंबर अलग अलग राज्यों में अलग तरह से काम करते हैं। मतलब किसी राज्य में यह Code काम करता है जबकि किसी में नहीं है। ऐसे में आपको सभी नंबर को ट्राई करके देखना है जो भी USSD Code आपके यहाँ काम करता है आप उसे सेव करके रख सकते हैं।
तो अब आप जान गए होंगे कि Idea Sim का Number कैसे निकाले यहाँ हमने आपको नंबर पता करने वाले लगभग सभी Code बता दिए है। इनसे आप अपनी सिम का नंबर जान सकते हैं। वैसे किसी भी सिम का नंबर पता करने का सबसे सरल तरीका किसी अन्य मोबाइल पर कॉल करना है। हालाकि यह तरीका हर जगह काम नहीं करता है ऐसे में अगर आपके पास दो मोबाइल नहीं है तो आपको USSD Code की सहायता लेनी होगी। जो आपको ऊपर बता दिए गए हैं।
इन्हें भी पढ़े –