दुनिया की सबसे बड़ी मछली कौन सी है इसकी लम्बाई कितनी है

दुनिया की सबसे बड़ी मछली कौन सी है आज हम इसकी फोटो सहित जानकारी देने जा रहे हैं जब भी हम धरती पर पाए जाने बड़े जानवर जैसे हाथी आदि को देखते है तो हमारे मन में यही सवाल उठता है कि आखिर इस पृथ्वी में कितने बड़े आकार के जीव रहते हैं क्या इस धरती में हाथी जैसे बड़े जानवर से भी बड़ा कोई जीव है।

दुनिया की सबसे बड़ी मछली ब्लू व्हेल की फोटो और जानकारी

तो आपको बता दे कि इस दुनिया में हाथी से भी कई गुना बड़े जीव है जिन में से ज्यादातर बड़े समुद्र में रहते हैं। यहाँ हम जिस जीव के बारे में बताने जा रहे हैं वह आज तक का जीवित सबसे बड़ा जीव है हम बात कर रहे ब्लू व्हेल फिश यानी मछली के बारे में जो पृथ्वी की सबसे बड़ी जीवित मछली है।

हमारी पृथ्वी में शुरू से ही जीव जंतुओं का राज रहा है वर्तमान में पृथ्वी पर मनुष्य राज कर रहा है लेकिन मनुष्य से पहले पृथ्वी पर डायनासोर रहा करते थे जो काफी बड़े जीव हुआ करते थे लेकिन एक विनाशकारी उल्कापिंड ने पृथ्वी के आधे से अधिक डायनासोर का जीवन समाप्त कर दिया था जो जीव इस विनाश से बच गए थे वह असंतुलित मौसम से नहीं बच पाए।

डायनासोर के दौर पर जब उल्कापिंड पृथ्वी से टकराया तो इससे बहुत मात्रा में उर्जा पैदा हुई और पृथ्वी का तापमान कई गुना बढ़ गया जिसे डायनासोर सह नहीं पाए उस दौर में आज की तुलना में काफी बड़े जीव हुआ करते थे जो अगर आज मौजूद होते तो शायद आज पृथ्वी का दृश्य कुछ और होता। हालाकि आज भी हमारे पृथ्वी में एक ऐसा जीव भी है जो डायनासोर से कम नहीं है तो चलिए जानते हैं Duniya Ki Sabse Badi Machli Kaun Si Hai उम्मीद करते हैं यह पोस्ट आपको पसंद आएगा।

दुनिया की सबसे बड़ी मछली कौन सी है

दुनिया की सबसे बड़ी मछली ब्लू व्हेल है एक ब्लू व्हेल फिश की लम्बाई 110 फीट तक होती है वहीं इसका वजन 1 लाख 80,000 किलोग्राम तक हो सकता है जब यह मछली महासागरों में घूमती है तो इसे देखकर बड़े बड़े जहाज और पनडुब्बी अपना रास्ता बदल लेते है।

हालाकि ब्लू व्हेल, जहाज या पनडुब्बी पर हमला नहीं करती है लेकिन इसके रास्ते में आना खतरे से खाली नहीं होता है समुद्र में कई प्रकार की व्हेल मछलियां पायी जाती है लेकिन इन सब में ब्लू व्हेल सबसे बड़ी होती है। एक दिलचस्प बात यह है कि नर ब्लू व्हेल मादा ब्लू व्हेल से आकार में छोटा होता है।

दुनिया की सबसे बड़ी मछली लंबाई कितनी होती है

ब्लू व्हेल की औसतन लम्बाई की बात करे तो इनकी औसतन लंबाई 85 फिट होती है समुद्र में पायी जाने वाली लगभग सभी मछलियां अंडे देती है है लेकिन ब्लू व्हेल मछली एक बार में एक बच्चे को जन्म देती है। जब यह अपने बच्चे को जन्म देती है तो बच्चे की लम्बाई 20 से 25 फिट होती है लेकिन इसका बच्चा बहुत तेजी से बढ़ता है। 6 महीने में इसके बच्चे की लंबाई दोगुनी मतलब 40 से 50 फिट हो जाती है।

दुनिया की सबसे बड़ी मछली वजन कितना होता है

जैसा कि हमने आपको बताया कि एक मादा ब्लू व्हेल का वजन 1 लाख 80 हजार किलोग्राम तक हो सकता है वहीं इसके औसतन वजन की बात करे तो इसका औसतन वजन 1 लाख 20 हजार किलोग्राम होता है। जबकि नन्हे बच्चे का वजन 2 हजार 700 किलोग्राम होता है बच्चे का वजन भी लंबाई के साथ काफी तेजी से बढ़ता है।

हर 24 घंटे में इसका वजन 90 किलोग्राम तक बढ़ता जाता है एक बड़े ब्लू व्हेल के दिल का वजन 600 किलोग्राम और इसकी जीभ का वजन लगभग 3000 किलोग्राम होता है हालाकि इसके दिमाग का वजन काफी कम लगभग 7 किलोग्राम होता है।

दुनिया की सबसे बड़ी मछली सांस कैसे लेती है

समुद्र में पायी जाने वाली लगभग सभी मछलियां पानी में सांस लेती है जबकि ब्लू व्हेल को सांस लेने के लिए समुद्र की सतह पर आना पड़ता है। यह पानी में सांस नहीं ले सकती हैं क्योंकि सांस लेने के लिए इसको फेफड़ो की सहायता लेनी होती है। इस वजह से जब भी इनको सांस लेना होता है यह समुद्र की सतह पर आ जाती है. सांस लेने के बाद बापस समुद्र की गहराई में चली जाती हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी मछली क्या खाती है

अब ब्लू व्हेल दुनिया का सबसे बड़ा जानवर है ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर इतने बड़े जानवर का खाना क्या होता होगा तो आपको बता दे कि एक बड़ी ब्लू व्हेल एक दिन में लगभग 4 हजार किलोग्राम क्रिल खा जाती है। अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर क्रिल क्या चीज है तो यह समुद्र में पायी जाने वाली छोटी मछलियां होती है। वहीं ब्लू व्हेल अपने बच्चे को दूध पिलाकर पालती है. बच्चा दिन में लगभग 225 लीटर दूध पी जाता है।

ये भी पढ़े – इस संसार में कितने देश मौजद हैं

दुनिया की सबसे बड़ी मछली कहाँ पाई जाती है

ज्यादातर ब्लू व्हेल को बड़े बड़े महासागरों में देखा गया है जैसे अंटार्कटिक महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर आदि। ब्लू व्हेल एक महासागर से दूसरे महासागर में घूमती रहती हैं इस दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए यह 40 किलोमीटर तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

FAQ दुनिया की सबसे बड़ी मछली से संबंधित

दुनिया की सबसे बड़ी मछली का नाम क्या है?

महासागर में पायी जाने वाली व्हेल मछली को दुनिया का सबसे बड़ा जीव माना जाता है हालाकि इस मछली में भी कुछ नस्लें होती हैं जैसे कुछ किलर व्हेल मानी जाती है जो सबसे खतरनाक व्हेल मानी जाती है जबकि इनमें ब्लू व्हेल सबसे बड़ी मछली है जो दुनिया का सबसे बड़ा जीव भी है।

दुनिया की सबसे छोटी मछली कौन सी है?

ऑस्ट्रलिया के ग्रेट बैरियर रीफ के आस पास पायी जाने वाली स्टाउट इन्फ़ैंट को दुनिया की सबसे छोटी मछली माना जाता है इसकी लम्बाई 7 से 8 सेंटीमीटर होती है।

दुनिया की सबसे खतरनाक मछली कौन सी है?

खतरनाक मछली का नाम सुनते ही आपके दिमाग में शार्क का नाम आता होगा लेकिन इस दुनिया में शार्क से भी खतरनाक मछली मौजूद हैं हम बात कर रहे हैं डीमन मछली की यह अफ्रीका की कांगो रिवर में पायी जाती है जो अपने से भी बड़े जीव का शिकार बना लेती है।

दुनिया में मछलियों की कितनी प्रजाति पायी जाती हैं?

हमारी दुनिया में शुरू से ही मछलियों का विशेष स्थान रहा है जो जल की रानी होती है अब तक की खोज के अनुसार पृथ्वी पर 28,500 से भी अधिक प्रजाति की मछलियाँ पायी जाती हैं और इनकी वास्तविक संख्या और भी ज्यादा हो सकती है।

दुनिया की सबसे बड़ी मछली की औसत आयु कितनी है?

ब्लू व्हेल के जीवन के बारे में जाने तो इसमें सभी चीज बड़ी देखने को मिलेगी जैसे इसके खाने से लेकर इसके जन्मजात बच्चे सभी बड़ा होता है वहीं इसकी उम्र की बात करें तो एक ब्लू व्हेल का औसत जीवनकाल 70 से 90 वर्ष होता है।

Conclusion

तो अब आप जान गए होंगे दुनिया की सबसे बड़ी मछली कौन सी है बाकि जानवरों की तरह ब्लू व्हेल का भी शिकार होता है। इन शिकारों की वजह से इनकी संख्या में तेजी से गिरावट देखी गयी है ऐसे इस प्रजाति को बचाने के लिए इंटरनेशनल स्तर पर इसके शिकार पर पाबंदी लगा दी गयी है। वर्तमान समय में ब्लू व्हेल की संख्या कम से कम 5 हजार से लेकर ज्यादा से ज्यादा 12 हजार तक हो सकती है।

इस आर्टिकल को शेयर करें

NetHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

Leave a Comment