पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है Difference Between Passport and Visa in Hindi

Passport Aur Visa Me Kya Antar Hai: जो लोग आये दिन देश विदेश की यात्रा करते रहते हैं। उन्हें इन दोनों के बारे में बखूबी पता होता है लेकिन जो लोग इस छेत्र में नए है। उनके मन में वीजा और पासपोर्ट को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो नहीं जानते कि पासपोर्ट और वीजा क्या होता है लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद जान जायेंगे।

वैसे आपको बता दे कि जब भी आप भारत से बाहर विदेशों में काम करने या घूमने जाते हैं तो आपको पासपोर्ट और वीजा की जरुरत पड़ती है। इन दोनों दस्तावेज के बिना आप विदेश की यात्रा नहीं कर सकते हैं।

अगर आप भी पासपोर्ट और वीजा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पासपोर्ट और वीजा में डिफरेंस क्या है यह अवश्य जानना चाहिए। यह दोनों एक दूसरे से काफी अलग होते हैं और इनका प्रयोग भी अलग अलग कामों के लिए किया जाता है लेकिन इन दोनों का इस्तेमाल एक साथ किया जाता है।

पासपोर्ट और वीजा में अंतर

ऐसे में कई लोग इन दोनों को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं। यदि आप विदेश की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको Visa Aur Passport Me Antar पता होना चाहिए। यह जानकारी होने पर ही आप इन दोनों दस्तावेज का उपयोग सही तरीके से कर पाएंगे।

पासपोर्ट क्या होता है

इस दस्तावेज को हिंदी में पारपत्र कहा जाता है। जो किसी देश के सरकारी विभाग द्वारा उसके नागरिक की पहचान के लिए जारी किया जाता है। यह विदेशों में एक पहचान के तौर पर काम आता है। जैसे मान लीजिये आप भारत में रह रहे हैं और आपको किसी दूसरे देश जाना है तो विदेश में आपसे आपकी पहचान मांगी जाएगी।

भारत में तो आप आधार कार्ड और पहचान पत्र के जरिये अपनी पहचान साबित कर सकते हैं। लेकिन विदेश में आधार कार्ड नहीं चलते हैं। विदेश में आपकी पहचान के लिए विशेष दस्तावेज पासपोर्ट बनाया जाता है। इसी के जरिये आप विदेश में अपनी पहचान साबित कर सकते हैं।

पासपोर्ट एक सरकारी दस्तावेज होता है जो लगभग सभी देशों में अपने नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। इस दस्तावेज में आपका नाम, माता पिता का नाम, जन्म स्थान और तारीख, लिंग, व्यवसाय, राष्ट्रीयता, पासपोर्ट जारी करने वाला प्राधिकरण, जारी करने की तारीख और वैधता और कंट्री का नाम लिखा होता है।

इस दस्तावेज का उपयोग मुख्य तौर पर दूसरे देशों की यात्रा के लिए किया जाता है। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो आप विदेश की यात्रा नहीं कर सकते हैं। जब आप पासपोर्ट के लिए आवेदन करते है तो सरकार आपके बारे में सारी डिटेल कन्फर्म करने के बाद ही आपका पासपोर्ट बनाती है।

वीजा क्या होता है

वीजा एक तरह की अनुमति होती है जो किसी व्यक्ति को अपने देश में प्रवेश करने के लिए दी जाती है। जैसे मान लीजिये आप भारत में रहते है और आपको अमेरिका जाना है तो अमेरिका जाने के लिए आपको पहले अमेरिका देश से अनुमति लेनी होगी कि आप उस देश में आना चाहते है। इसी अनुमति को वीजा कहते हैं।

यह एक दस्तावेज के रूप में भी होता है। हालाकि ज्यादातर केस में देखा गया है कि यह पासपोर्ट में मोहर के रूप में होता है।

जब आप किसी देश में जाने के लिए उस देश के वीजा के लिए अप्लाई करेंगे तो वहां के सरकारी विभाग आपके पासपोर्ट और अन्य जानकारी कन्फर्म करेगी। वह आपसे अपने देश में आने का कारण जानेंगे और भी कई जानकारियां होती है जो आपको अप्लाई करने के दौरान देनी होती है।

जब आपके आवेदन को स्वीकार कर लिए जाता है तो आपके पासपोर्ट में इसकी मोहर लगा दी जाती है।

इन्हें भी पढ़े

पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है

  • पासपोर्ट एक कानूनी दस्तावेज होता है जो किसी देश द्वारा अपने नागरिकों के लिए दूसरे देशों में यात्रा करने के उद्देश्य से पहचान प्रूफ के रूप में दिया जाता है।
  • वीजा एक तरह से अधिकारिक अस्थाई अनुमति है जो किसी देश में जाने से पहले उस देश से ली जाती है। इस अनुमति के स्वीकार्य होने के बाद ही आप उस देश में प्रवेश ले सकते हैं।
  • पासपोर्ट एक छोटी डायरी के रूप में होता है जबकि वीजा पासपोर्ट में लगी अधिकारिक मोहर होती है।
  • जिस देश का व्यक्ति है उसे उसी देश की सरकार पासपोर्ट जारी करती है।
  • जिस देश में आप जाना चाहते हैं वहां की सरकार वीजा जारी करती है।
  • पासपोर्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य विदेश में पहचान और अपने देश लौटते वक्त पहचान कराना है।
  • वीजा जारी करने का मुख्य उद्देश्य विदेशों में प्रवेश और वहां अस्थाई तौर पर रहने की अनुमति लेना है।
  • वीजा को विदेशी दूतावास Embassy जारी करता है जबकि पासपोर्ट को देश का सरकारी विभाग जारी करता है।

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि पासपोर्ट और वीजा में अंतर difference between passport and visa in hindi एक तरफ जहां पासपोर्ट पहचान का काम करता है। वहीं वीजा दूसरे देश में प्रवेश करने की अनुमति होती है। उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करे। अगर कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट करके हमें बता सकते हैं।

इस आर्टिकल को शेयर करें

NetHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

2 thoughts on “पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है Difference Between Passport and Visa in Hindi”

Leave a Comment