क्या आपको पता है एशिया महाद्वीप में कितने देश है नहीं जानते तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं. एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो कि विश्व के कुल भू-भाग का लगभग 30% हिस्से में बसा हुआ है. दुनिया में कुल 7 महाद्वीप हैं जिनमें सबसे ज्यादा संख्या एशिया कॉन्टिनेंट की है. मतलब एशिया में दुनिया की कुल आबादी की 60% जनसँख्या निवास कर रही है. इससे यह पता चलता है कि एशिया भू-भाग में बड़ा होने के साथ आबादी में भी सबसे बड़ा है. इन सबके अलावा एशिया में कई प्राचीन सभ्यताओं का जन्म हुआ है जिनमें भारत, चीन और सुमेर सभ्यता प्रमुख हैं.
एशिया महाद्वीप के पूर्व में प्रशांत महासागर, पश्चिम में यूरोप महाद्वीप, दक्षिण में हिन्द महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला है. चूँकि एशिया यूरोप से भी जुड़ा हुआ है इसलिए इस क्षेत्र को यूरेशिया भी कहते हैं. यूरोप और एशिया को काकेशस पर्वत और यूराल पर्वत अलग करते हैं. एक तरफ एशिया का सबसे बड़ा देश रूस है जो विश्व का भी सबसे बड़ा देश है दूसरी तरफ एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है. रूस एशिया के उत्तरी दिशा में बसा हुआ है वहीं मालदीव हिन्द महासागर में भारत के नजदीक में बसा हुआ है.
एशिया महाद्वीप में कितने देश है
एशिया महाद्वीप में कुल 50 देश हैं जिनमें कुछ देश ऐसे है जो आज भी दूसरे देश के अधीन हैं मतलब हांगकांग, मकाऊ और ताइवान ऐसे देश हैं जो चीन के अधीन हैं. इन देशों की अपनी कोई सेना नहीं है सुरक्षा के लिए इनको चीन पर निर्भर रहना पड़ता है. अगर एशिया से जुड़े कुछ फैक्ट्स की बात करे तो दुनिया की 10 सबसे उंची इमारत में 9 इमारत एशिया में ही स्थित हैं. एशिया में करीब 110 करोड़ हिन्दू हैं इसका मतलब यह हुआ कि एशिया का हर चौथा आदमी हिन्दू धर्म से आता है.
लिस्ट से देखे एशिया महाद्वीप में कितने देश है
- भारत (नयी दिल्ली)
- बांग्लादेश (ढाका)
- भूटान (थिम्फू)
- ब्रुनेई (बन्दर सेरी बेगावान)
- कम्बोडिया (नामपेन्ह)
- चीन (बीजिंग)
- रूस (मास्को)
- साइप्रस (निकोसिया)
- जॉर्जिया (टैबलिसी)
- इंडोनेशिया (जकार्ता)
- ईरान (तेहरान)
- इराक (बगदाद)
- अफगानिस्तान (काबुल)
- अर्मेनिया (येरेवन)
- अज़रबैजान (बाकू)
- बहरीन (मनामा)
- इजराइल (येरुशलम)
- जापान (टोक्यो)
- जॉर्डन (अम्मान)
- कजाकिस्तान (अस्ताना)
- उत्तरी कोरिया (प्योंगयांग)
- दक्षिण कोरिया (सिओल)
- कुवैत (कुवैत सिटी)
- किर्गिस्तान (बिश्केक)
- लाओस (वियेन्टाइन)
- लेबनान (बेरुत)
- सिंगापुर (सिंगापुर)
- श्रीलंका (श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी)
- सीरिया (दमिश्क)
- संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी)
- स्टेट ऑफ़ पलेस्टाइन (ईस्ट येरुशलम)
- तजाकिस्तान (दुशानबे)
- थाईलैंड (बैंकॉक)
- तिमोर लेस्ते (दिली)
- तुर्की (अंकारा)
- तुर्कमेनिस्तान (अश्गाबात)
- उज्बेकिस्तान (ताशकंत)
- वियतनाम (हनोई)
- यमन (सना)
- ताइवान (तायपेई)
- मलेशिया (कुआलालम्पुर)
- मालदीव (मेल)
- मंगोलिया (उलानबटोर)
- म्यांमार (नैप्यीदा)
- नेपाल (काठमांडू)
- ओमान (मस्कट)
- पाकिस्तान (इस्लामाबाद)
- फिलीपींस (मनिला)
- कतर (दोहा)
- सऊदी अरब (रियाद)
तो अब आप जान गए होंगे कि एशिया महाद्वीप में कितने देश हैं आपको बता दे कि एशिया शब्द की उत्पति हिब्रू भाषा के आसु शब्द से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से है. जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया है कि यह दुनिया में सबसे बड़ा महाद्वीप है साथ ही इसकी जनसँख्या भी सभी महाद्वीपों से अधिक है. एशिया के ज्यादातर देश विकासशील देशों की श्रेणी पर आते हैं जबकि एशिया के कुछ देशों को समृद्ध देश कह सकते हैं.
ये भी पढ़े –
- गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कैसे पता करे
- भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल फोन
- मोबाइल के बारे में 20 रोचक तथ्य
Nice