इस पोस्ट में हम आपको अमेरिका में कितने राज्य है राज्यों के नाम बताने जा रहे है। जैसा कि हम सभी जानते है कि अमेरिका एक विकसित देश है। जहां दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं। भारत में बहुत से लोगो का सपना अमेरिका में नौकरी, रहने या पढ़ने का सपना होता है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लोग पैसा इकठ्ठा करते हैं क्योंकि अमेरिका काफी महंगा देश है जहां रहने के लिए काफी पैसो की जरुरत पड़ती है। आज भी बहुत से लोग है जो भले ही अमेरिका नहीं जा सकते है लेकिन अमेरिका के बारे में जानना चाहते हैं।
अमेरिका को USA (United States of America) यानी संयुक्त राज्य अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है। इसके नाम से ही जाहिर हो रहा है कि USA कई राज्यों से मिलकर बना है। अमेरिका रूस और कनाडा के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि इतने बड़े देश में कितने राज्य होंगे। बता दे कि दुनिया में करीब 196 देश है जिनमें USA एक विकसित देश के रूप में जाना जाता है।
अमेरिका में कितने राज्य है
जैसा कि हमने आपको बताया कि अमेरिका भी भारत की तरह कई राज्यों से मिलकर बना है। जहां तक भारत की बात करे तो भारत में 27 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश है वहीं अमेरिका में कुल 50 राज्य है। USA में भी भारत की तरह वहां के नागरिक एक राज्य से दूसरे राज्य बिना किसी रोक टोक के जा सकते हैं इसलिए उन्हें किसी सरकारी परमीशन लेने की जरुरत नहीं पड़ती है।
जब अमेरिका देश बना था तब उसमे महज 13 राज्य हुआ करते थे लेकिन समय के साथ इसमें और राज्य जुड़ते चले गए। साल 1776 में जहां 13 राज्य थे वहीं अब वर्तमान में 50 राज्य हो गए हैं। अलास्का और हवाई सबसे नए राज्य है जिन्हें साल 1959 में जोड़ा गया था। नीचे आप अमेरिका के राज्यों के नाम देख सकते हैं।
- अलाबामा
- अलास्का
- एरिजोना
- आर्कन्सा
- कैलीफोर्निया
- कॉलोराडो
- कनेक्टिकट
- डेलावेयर
- फ्लोरिडा
- जॉर्जिया
- हवाई
- इडाहो
- इलिनॉय
- इंडियाना
- आयोवा
- केन्सास
- केन्टकी
- लूइसियाना
- मेन
- मैरीलैंड
- मासेचुसेट्स
- मिशिगन
- मिनेसोटा
- मिसीसिपी
- मिज़ूरी
- मोन्टाना
- नेब्रास्का
- नेवाडा
- न्यू हेम्पशायर
- न्यू जर्सी
- न्यू मेक्सिको
- न्यूयॉर्क
- नॉर्थ कैरोलीना
- नॉर्थ डकोटा
- ओहायो
- ओक्लाहोमा
- ओरेगान
- पेनसिलवेनिया
- रोड आइलैण्ड
- साउथ कैरोलीना
- साउथ डेकोटा
- टेनेसी
- टेक्सस
- यूटा
- वरमॉण्ट
- वर्जीनिया
- वॉशिंगटन
- वेस्ट वर्जिनिया
- विस्कॉन्सिन
- वायोमिंग
तो अब आप जान गए होंगे कि अमेरिका में कितने राज्य है और राज्यों के नाम क्या है। उम्मीद करते हैं आपको आपके सवाल का जबाव मिल गया होगा। वैसे देखा जाए तो दुनिया के ज्यादातर देश राज्यों के हिसाब से बटे हुए हैं। किसी देश को राज्य के हिसाब से इसलिए बांटा जाता है ताकि देश की तरक्की में कोई समस्या न आये। USA भी भारत की तरह कई राज्यों में बटा हुआ है।
इन्हें भी पढ़े –
- नाखून और बाल काटने पर दर्द क्यों नहीं होता है
- भारत में सबसे पहले मेट्रो ट्रेन कहाँ चली थी
- पहला टचस्क्रीन फोन किसने लांच किया था