दुनिया के सात महाद्वीप के नाम

दुनिया के सात महाद्वीप के नाम तो आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि दुनिया में कुल कितने महाद्वीप है और इन पर कौन कौन से देश बसे हुए हैं. बहुत से लोग हैं जिन्हें विश्व के 7 continents in hindi के बारे में कुछ भी पता नहीं है अगर आप स्कूल गए हैं या फिर जाते हैं तो आपको इसके बारे थोड़ी बहुत जानकारी होगी क्योंकि स्कूल में भी विश्व के 7 महाद्वीप के बारे में भी पढ़ाया जाता है अगर आपको भी इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है तो आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. यदि आप भी जानना चाहते है कि इस दुनिया के 7 महाद्वीप कौन से है तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है.

इससे पहले आपको बता दे कि इन महाद्वीपों पर 240 से भी अधिक देश हैं जिनमें से 196 देशों यूनाइटेड स्टैट्स के द्वारा मान्यता हासिल है. मतलब वर्तमान समय में इस दुनिया में 196 देश है जिनको अंतर्राष्ट्रीय मान्यता हासिल है. इन देशों में 193 देश संयुक्तराष्ट्र के सदस्य बने हुए है जबकि बचे हुए तीन देश ताईवान, फिलिस्तीन और वेटिकन सिटी अभी संयुक्तराष्ट्र के सदस्य नहीं बन पाए हैं.

दुनिया के सात महाद्वीप के नाम

1. एशिया

दुनिया के सात महाद्वीप के नाम

एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो इस सूची में पहले स्थान पर आता है. आपको बता दे कि पृथ्वी के पूरे स्थल भाग के एक तिहाई हिस्से पर सिर्फ एशिया है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एशिया के कितना बड़ा महाद्वीप है. क्षेत्रफल की बात की जाए तो एशिया का सबसे बड़ा देश रूस है जो दुनिया का भी सबसे बड़ा देश है जबकि एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है. जनसँख्या के हिसाब से भी एशिया पहले स्थान पर आता है जिसमें चीन की जनसँख्या सबसे अधिक है. एशिया महाद्वीप पर चाइना, भारत, पाकिस्तान, जापान, श्रीलंका, मलेशिया, फिलीपींस, सऊदी अरब, ईरान, इराक जैसे 50 देश हैं.

2. अफ्रीका

दुनिया के सात महाद्वीप के नाम

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है जिसमे मिश्र, मोरक्को, जिम्बाब्वे, सूडान, मॉरीशस, कांगो, लीबिया, सोमालिया और नाइजीरिया जैसे 54 देश हैं. अफ्रीका का सबसे बड़ा देश सूडान है जबकि सबसे छोटा देश सेशेल्स है. एक तरफ एशिया अपनी बड़ी आबादी के लिए जाना जाता जबकि अफ्रीका रेगिस्तान के लिए जाना जाता है अफ्रीका में एक तिहाई हिस्से में रेगिस्तान फैला हुआ है. अफ्रीका को हीरे और सोने के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है.

3. उत्तरी अमेरिका

दुनिया के सात महाद्वीप के नाम

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप उत्तरी अमेरिका है जिसके ज्यादातर देश विकसित देशों के श्रेणी पर आते हैं. उत्तरी अमेरिका विश्व के 16% हिस्से पर बसा हुआ है. वहीं इसके देशों की बात करे तो इसमें अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त छोटे बड़े कुल 23 देश है जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका यानी USA, कनाडा, मैक्सिको, ग्रीनलैंड, क्यूबा जैसे देश शामिल हैं. इसमें सबसे बड़े देश USA और कनाडा हैं जो इस महाद्वीप के 79% हिस्से पर स्थित हैं.

4. दक्षिण अमेरिका

दुनिया के सात महाद्वीप के नाम

विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप दक्षिण अमेरिका है जिसके ज्यादातर हिस्से पर घने जंगल हैं. इसमें कुल 12 स्वतंत्र देश हैं जिनमें अर्जेंटीना, ब्राज़ील, चिली, कोलम्बिया और वेनेजुएला जैसे देश शामिल हैं दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है जबकि सबसे छोटा देश फोकलैंड है. दुनिया में दक्षिण अमेरिका अपने घने जंगलों के लिए जाना जाता है.

5. अंटार्कटिका

दुनिया के सात महाद्वीप के नाम

विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप अंटार्कटिका है जो अपने बर्फीले स्थल के लिए जाना जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके ज्यादातर हिस्से यानी लगभग 99% हिस्से पर सालभर बर्फ जमा रहती है. चुकीं यहां सालभर बर्फ जमा रहती है इसलिए यहां की स्थायी जनसँख्या न के बराबर है. यह दुनिया का सबसे ज्यादा ठंडा होने के साथ और सबसे ज्यादा शुष्क भी स्थल है.

6. यूरोप

दुनिया के सात महाद्वीप के नाम

यूरोप भी उत्तरी अमेरिका की तरह एक समृद्ध स्थल है यानी यूरोप के ज्यादातर देश विकसित देशों की श्रेणी पर आते हैं. यहां पर छोटे बड़े मिलाकर कुल 51 देश हैं जिनमें लंदन, फ़्रांस, नॉर्वे, नीदरलैंड, जर्मनी, इटली, रूस और स्विट्ज़रलैंड जैसे खूबसूरत देशों के नाम शामिल हैं. यूरोप का सबसे बड़ा देश रूस है जबकि सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है.

7. ऑस्ट्रेलिया

दुनिया के सात महाद्वीप के नाम

इस सूची में सबसे अंतिम स्थान पर ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप है इसकी सबसे खास बात यह है कि इस महाद्वीप के ज्यादातर हिस्से एक ही देश ऑस्ट्रेलिया बसा हुआ है. यह देश जानवरों, पेड़ पौधों और मिनरल्स से तो भरपूर है लेकिन यहाँ पानी की कमी भी है. ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़े देश और सबसे बड़े द्वीप पर गिना जाता है. यहाँ की आबादी भी बहुत कम है. इस महाद्वीप पर छोटे बड़े कुल 14 देश हैं.

तो अब आप दुनिया के सात महाद्वीप के नाम 7 continents in hindi जान गए होंगे जिनमें सबसे बड़ा एशिया है तो सबसे छोटा ऑस्ट्रेलिया है. इन महाद्वीपों पर अंटार्कटिका एक मात्र ऐसा स्थान है जहां कोई भी देश नहीं है क्योंकि यहां पर सालभर बर्फ जमा रहती है. यहाँ पर लोगो की संख्या भी न के बराबर है आबादी के हिसाब से एशिया काफी आगे हैं यहाँ दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत और चाइना स्थित हैं.

इस आर्टिकल को शेयर करें

NetHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

Leave a Comment